भाजपा लालगंज के कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में अबतक 17,735 जरूरतमंदों तक पहुँचाया खाद्य सामग्री व भोजन पैकेट
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन की वजह से जो भी जरूरतमंद भोजन जुटा पाने में अक्षम हैं उन्हें जगह-जगह प्रशासन व आपसी सहयोग से मोदी किट (अनाज, जरूरी खाद्य सामग्री, सब्जी, फल व भोजन पैकेट) का वितरण किया गया इसी क्रम में आज लालगंज बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगभग 200 जरूरतमंदों को मोदी किट वितरित किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक डॉ ज्वाला जी, नगर कार्यवाह आदर्श जी, व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र, जिला कार्यवाह अनिल शर्मा, भाजपा नेता संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष, रजनीकांत त्रिपाठी, मण्डल उपाध्यक्ष शिवसागर बरनवाल, मण्डल धर्मेंद्र सोनकर भी उपस्थित रहें।
भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा लालगंज ने 1507 कार्यकताओं के सेवा कार्य के फलस्वरूप लॉक डाउन के बाद अबतक 17735 जरूरतमंद लोगों को 975 बूथों पर घर-घर जाकर मोदी किट व मोदी टिफ़िन वितरण किया है, जिसमें 9207 लोगों को मोदी राशन किट व 8528 लोगों तक मोदी टिफ़िन पहुँचाकर सेवा कार्य किया है, मोदी किट वितरण में चावल, दाल, आटा, सब्जी, मसाला, हल्दी, नमक, तेल, सब्जियां, साबुन, सर्फ को एक बस्ते में पैककर दिया जा रहा है।
जब तक लॉकडाउन रहेगा तबतक यह सेवा कार्य भाजपा लालगंज के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय के निर्देशन में करते रहेंगे कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ समाज के हर वर्ग की सेवा व उनके लिए समर्पण को तत्पर हैं।


No comments