Breaking Reports

डीएम ने तहसीलदारों को दिया निर्देश, क्षेत्र में कोई भी भूखा न रहे



आजमगढ़ : बुधवार को जिलाधिकारी एनपी सिंह ने तहसीलदारों के साथ बैठक की।जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलदारों की जिम्मेदारी है कि तहसील क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। अपने-अपने संबंधित तहसील क्षेत्रों में दो दिन के अन्दर रैपिड सर्वे पूर्ण करा लें, यही सर्वे ग्राम विकास विभाग के तरफ से कराया गया है, इसका क्रास सत्यापन कर लें। यह सुनिश्चित करें कि ग्राम में कितने परिवार भूमिहीन एवं कितने परिवार 1 हे0 से कम भूमि वाले हैं। ग्राम में कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके पास आधार कार्ड है,परन्तु राशन कार्ड नही है और उस गाँव के निवासी हैं, तहसीलदार उन व्यक्तियों का राशन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास आधार कार्ड नही है, उन व्यक्तियों को गाड़ी की व्यवस्था कराकर नजदीकी यूबीआई शाखा में ले जाकर आधार कार्ड बनवायें एवं बैंक खाता खुलवायें। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उस गाॅव में रह रहे हैं, लेकिन उस गाॅव के निवासी नही है, उनका भी खाता खुलवायें। ऐसे लोग जिनको किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा है, उन्हें 15-15 दिन का राशन उपलब्ध करायें और जिनका राशन कार्ड बनने के लिए दिया गया है, उनको भी राशन उपलब्ध करायें।

No comments