Breaking Reports

230 शीशी शराब के साथ दो गिरफ्तार



आजमगढ़ : तहबरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवानन्द अपने साथियों के साथ जनईगंज चौराहा पर मौजूद थे। तभी करीब 01:10 बजे रात में मकदूमपुर की तरफ से एक मोटर सायकिल पर सवार दो व्यक्ति बोरी लिए हुए आते हुए दिखाई दिए। सन्देह होने पर पुलिस ने रोका तथा नाम पता पूछने पर सूबेदार पुत्र परसन राम व मनोज पुत्र परसन राम निवासीगण हजारेपुर थाना तहबरपुर बताया। पुलिस ने बोरियों की तलाशी ली तो 230 शीशी शराब, 98 खाली शीशी, 500 ग्राम यूरिया व 150 ग्राम नौसादर बरामद हुआ। पुलिस उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

No comments