Breaking Reports

लॉकडाउन का पालन करा रहे कर्मवीरों को कराया जलपान



आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण के दौरान जहां आज लोग घरों में कैद होकर अपनी जान बचाने की फिराक में लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे कर्मवीर भी हैं जो अपनी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे घर परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। ऐसे ही कर्मवीरों को युवाओं द्वारा जलपान कराया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौकी इंचार्ज और उनके सिपाही रात दिन चौराहे पर बैठकर लोगों से लॉक डाउन का पालन करा रहे हैं। रविवार को दोपहर चौकी इंचार्ज व उनके सिपाहियों को सठियांव निवासी युवा राहुल मोदनवाल द्वारा जलपान कराया गया।

No comments