डीआईजी ने बलिया से आजमगढ़ आते समय रास्ते में गरीब परिवारों में वितरित किया खाद्यान्न सामाग्री
आजमगढ़ : शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद बलिया से जनपद आजमगढ़ आते समय थाना फेफना में रुककर वहाँ पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के बारे में जागरुक किया गया तथा थाना परिसर में बने बैरिकों, आवासों का निरीक्षण करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए बेड लगाने व उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात जनपद मऊ व बलिया बार्डर पर लगी पिकेट ड्यूटी को भी उनके कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। उसके बाद जनपद मऊ के थाना हलधरपुर पहुँचकर थाना परिसर व बैरकों का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष हलधपुर को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये एवं सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखते हुए जागरुकता गोष्ठी आयोजित कर पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक किया गया। तत्पश्चात अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक, जनपद मऊ के निर्देशन में पुलिस परिवारों द्वारा बनाये गये मास्क का स्थानीय पुलिस में वितरण किया गया। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा लगभग 75 गरीबों, असहायों, दिव्यांगो व महिलाओं को सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखते हुए 20-20 किलो अनाज पैकेट (आटा, दाल, चावल, आलू, मसाला, नमक, साबुन, डिटर्जेन्ट) का वितरण किया गया। उक्त के पश्चात जनपद मऊ के थाना मुहम्मदाबाद गोहना पहुँचकर वहाँ बैरकों व आवासों का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना को उच्च कोटि की साफ-सफाई की व्यवस्था रखने व थाने में बने बैरिकों में बिस्तरों को सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए लगाये जाने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात वहाँ से प्रस्थान करते हुए जनपद आजमगढ़ के थाना सिधारी पहुँचकर बैरक व आवासों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था एवं सामाजिक दूरी के अनुसार बैरकों व आवासों में बेड लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

No comments