डीआईजी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों में वितरित किया खाद्यान्न पैकेट
आजमगढ़ : बुधवार को डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना कोतवाली के शारदा चौराहा के आस-पास व रानी की सराय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सलारपुर मुसहर बस्ती के 50 से अधिक गरीब परिवारों, मजलूमों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, भिक्षावृत्ति एवं दिव्यांगो को कतारबद्ध रुप से बैठाकर सोशल डिस्टेन्सिंग (01 मीटर दूरी) बनाये रखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय पर तैयार कराये गये खाद्य सामग्री 20 कि0ग्रा0 का पैकेट वितरित किया गया। खाद्य सामाग्री वितरण करने के पश्चात डीआईजी द्वारा लोगो से अपील की गयी कि लाकडाऊन के दौरान बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने, सामाजिक मेल-जोल से बचने, सजग रहने, हाथ साफ दिखने पर भी बार-बार साबुन से धुलते रहने की अपील की गयी और यह भी बताया गया कि सजगता ही एकमात्र उपाय है।
उक्त के पश्चात डीआईजी द्वारा थाना कोतवाली व सिधारी में चौराहों पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को उत्साहित करते हुए उनसे कहा गया कि चेंकिग के दौरान लोगों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनसे सोशल डिस्टेन्सिंग (कम से कम 01 मीटर) बनाये रखने तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान किसी व्यक्ति से किसी प्रकार की अभद्रता न की जाये।
डीआईजी द्वारा जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी कि वह लाकडाउन का अनुपालन करके एक आदर्श स्थापित करें एवं जन सामान्य को लाकडाउन बनाये रखने के लिये प्रोत्साहित करें।

No comments