सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ : जिले बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव द्वारा लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। डीआइजी सुभाष चन्द्र दुबे ने एसओ सिधारी को एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
पूर्व सांसद द्वारा मंगलवार को गरीब व असहाय लोगों को राशन वितरित कर रहे थे। इस दौरान वहा पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिस पर डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ सिधारी को एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। वही जिलाधिकारी एन पी सिंह ने भी पूर्व सांसद को नोटिस भेज कर 48 घंटे में उनका जवाब माँगा है। डीआईजी ने बताया कि सामाजिक कार्य करते समय पर्याप्त दूरी बनाने का जिम्मा सभी पर है ताकि संक्रमण कम से कम हो। मगर इसमें कोई भी लापरवाही करेगा तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी प्रो त्रिवेणी सिंह ने बताया की पूर्व सांसद पर धारा 188, 269 आईपीसी और महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को सपा नेता पूर्व सांसद रमाकांत यादव के शहर के परानापुर आवास पर सहायता पाने को भीड़ उमड़ी तो शारीरिक दूरियां (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखने के निर्देश की धज्जियां उड़ गईं।
इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि मैने शारीरिक दूरी बनवाने की कोशिश की थी। एक-एक मीटर की दूरी पर लाइन भी लगवाई, लेकिन खाद्यान्न बंटने लगा तो भीड़ उमड़ पड़ी। अबोध होने के कारण जनता कंट्रोल में न हो पाई। ऐसे में जल्दी से बांटकर सबको वापस भेज दिया गया। पूर्व सांसद के खिलाफ पहले भी कोरोना को लेकर दिए विवादित बयान का केस दर्ज हुआ था।

No comments