श्रमिकों का पैसा प्रधान के मिलीभगत से निकालने का आरोपी बैंक मित्र गिरफ्तार
आजमगढ़ : थाना बरदह क्षेत्र में बीते रविवार को विनय कुमार स0वि0अधि0 (पंचायत) ब्लाक मार्टीनगंज तहसील मार्टीनगंज ने लिखित सूचना थाने पर दिय़ा कि ग्राम पंचायत सैय्यद बहाउद्दीनपुर के राजस्व ग्राम सोनहरा के प्रधान पति रणविजय सिंह व बैंक मित्र दीपेश राजभर के साथ मिल कर मजदूरो को जान से मारने की धमकी देकर अनुचित तरीके से उनके खातों से पैसा निकालवा लिया गया है। जिसकी एक दिन पूर्व शनिवार को उपउपायुक्त श्रम रोजगार आजमगढ़ द्वारा जिलाधिकारी के आदेश से पी0सी0 राय खण्ड वि0अधि0 के साथ मौके पर जाकर जांच किया गया तो पाया गया कि वर्तमान प्रवेश में कोरोना वायरस संक्रमण मे उत्पन्न महामारी के दौरान जाब कार्ड धारक श्रमिकों को श्रमांश की धनराशि उनके खातों से निकाल ली गई है। जिसमें ग्राम सोनहरा अरविन्द कुमार पुत्र वंशराज, काशी राम पुत्र रामनयन, चन्द्रकला पत्नी इकबाल, हवलदार पुत्र बलदेव, कमला देवी पत्नी सुबेदार, रामदुलार यादव पुत्र लहुरी यादव, केवल पत्नी कमलेश व राजेश पुत्र प्यारेलाल आदि से पूछताछ कर बयान लिये गये है जिसमें पाया गया है कि उपरोक्त श्रमिकों द्वारा बिना काम किये उनके खातों में 4 हजार, 6 हजार, 10 हजार रूपया जिसको प्रधानपति द्वारा फर्जी तरीके से काम करना दिखा कर सरकारी पैसा उनके खातो में भुगतान करवाया गया है तथा पैसा आने पर धमका कर बैक मित्र दीपेश के माध्यम से निकलवा लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव व थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी को अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज अजय कुमार यादव के निर्देशन में SHO नदं कुमार तिवारी साथ में SSI त्रिलोकीनाथ पाण्डेय व साथ में उनकी फोर्स दीपेश राजभऱ पुत्र जद्दू निवासी बनगांव थाना दीदारगंज को उसके घर ग्राम बनगांव से गिरफ्तार किया तथा नियमानुसार जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है तथा फरार प्रधान पति रणविजय सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

No comments