Breaking Reports

आजमगढ़ के लिए राहत की खबर, तीन जमातियों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

 
विज्ञापन

आज़मगढ़ : कोरोना पॉजिटिव 6 मरीजो में से तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव। तीनों जमाती अतीकुर्रहमान, रऊफ और मुजम्मिल की रिपोर्ट आई निगेटिव। यह तीनों 3 अप्रैल से पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती थे। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तीनों जमातियों को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
तीनों जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके सैंपल तीसरी बार जांच के लिए भेजे गये थे। जिसमें इन तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं। 

No comments