जिलाधिकारी ने कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया
![]() |
| विज्ञापन |
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा रानी की सराय ब्लॉक अंतर्गत मजभीटा में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि 109 लोगों को राशन वितरित किया जा चुका है। साथ ही सिवली गांव में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेखपाल एवं नामित नोडल अधिकारी उपस्थित पाये गये। 17 अन्त्योदय परिवारों व 27 पात्र गृहस्थी परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है। साथ ही पाया गया कि 15 लोगों के पास राशन कार्ड नही था, उन 15 लोगों का राशन कार्ड हेतु आनलाइन आवेदन कर दिया गया है एवं 1-1 हजार रू0 की धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है। 4 लोग ऐसे पाये गये जिनको किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा है, उनको भी राशन वितरित किया जा चुका है।
लेखपाल को निर्देश कि जितने लोग वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के पात्र लाभार्थी हैं, उनकी सूची खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि जिन पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ नही मिल रहा है, उनको पेंशन का लाभ दिलाया जा सके।


No comments