जरूरतमंदों की सहायता हेतु अमेरिका में रहने वाली जिले की मूल निवासी युवती ने डीएम को सौंपा चेक
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु पोषण बैंक स्थापित किया गया है। पोषण बैंकों के माध्यम से दाल, चना, गुड़, बिस्किट का पैकेट बनाकर कुपोषित, गर्भवती महिला व जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। अब तक पोषण बैंक द्वारा 4000 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। इससे प्रभावित होकर अमेरिका के फ्लोरिडा की NRI सर्फूद्दीनपुर आजमगढ़ की मूल निवासी श्रेया चन्द्रा द्वारा जिलाधिकारी को पोषण बैंक में जरूरतमंदों की सहायता के लिए 51000 रू0 का चेक प्रदान किया गया।

No comments