सरकारी राशन की कालाबाजारी व वितरण में अनियमितता करने पर एक कोटेदार गिरफ्तार
आजमगढ़ : कोरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा आदेश है कि सभी लाभार्थियों को समय पर पूर्ण राशन वितरित कराया जाय, किंतु कुछ कोटेदार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। गम्भीरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा उचित दर राशन वितरित न करने पर ग्राम पंचायत लूहसा मुबारकपुर के कोटेदार रामचन्दर बिन्द पुत्र बंशी उर्फ स्व0 दुक्खी निवासी लुहसा मुबारकपुर, थाना गम्भीरपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध सरकारी राशन की कालाबाजारी व वितरण में अनियमितता करने के सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक वि0खण्ड मुहम्मदपुर पद्माकर तिवारी द्वारा थाना स्थानीय थाने पर 4 अप्रैल को शिकायत पंजीकृत कराया गया था। जिससे सम्बन्धित रामचन्दर बिन्द को उपरोक्त दयालपुर मोड़ से सुबह करीब 11:35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

No comments