Breaking Reports

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ने जरूरतमंदों के लिए भोजन और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया



आज़मगढ़ : प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 21 दिनों के लॉक डाउन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी व सदस्य, राज्य महिला आयोग उ०प्र० संगीता तिवारी द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। तीन दिनों से नगर के पुरानी कोतवाली, एलवल, सिधारी पठान टोली रेलवे स्टेशन, जाफरपुर,बेलइसा में पहुंचकर जरूरतमंदों का लाभ पहुंचाया जा रहा है, इस पहल से अब तक हजारों जरूरतमंद लाभांवित चुके है वहीं जनपदवासी इसकी सराहना कर रहे है।

 भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी ने बताया है कि प्रत्येक भारतीय के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे भारत वर्ष में लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। निश्चित रूप से यह समय बेहद कठिन है। लॉक डाउन में गरीब, दिव्यांग, विधवा, पेंशनधारियाों के हित के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। वहीं गरीब तबके लिए जगह-जगह बहुतेरे लोग आगे आकर उन्हें राशन और भोजन उपलब्ध करा रहे है। मानवीयता की रक्षा के लिए ऐसे कदम सराहनीय हैं। इसी को ध्यान में रखकर हम लोगों ने भी पिछले तीन दिन से नगर के क्षेत्रों में भेजन और खाद्यान्न वितरित किया है। अमित तिवारी ने सभी से अपील किया है कि लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करते हुए कोरोना वायरस को हराना है। ऐसे मौके पर अपने पास-पड़ोस के लोगों का भी सोशल डिस्टेंस रखते हुए ख्याल रखना है ताकि जनपद का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। अमित तिवारी ने आगे बताया कि यह वितरण कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर समाज सेवी सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, डॉ मनीष त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा।

No comments