पुलिस पर जान लेवा हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार
आजमगढ़ : पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर को बुधवार को रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चाँदपट्टी छोटी सरयू नदी पुल के पास थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। जिससे देश/ प्रदेश में मा0 सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जा सकें। इसी दौरान चाँदपट्टी बाजार की तरफ से एक स्वीफ्ट कार नं0 UP50 S 2204 आती हुई दिखाई दी जिसे पुल के नजदीक आने पर तलाशी हेतु रुकने का इशारा किया तो गाड़ी का चालक अपनी गाड़ी पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम को गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए चेकिंग ड्यूटी में लगे हे0का0 दिलीप शर्मा को जान से मार डालने की नियत से उनके ऊपर अपनी कार चढ़ा दिया जिससे वे पुल पर बने रेलिंग से जा टकराये अगर वे पुल की रेलिंग से न टकराते तो नदी में जा गिरते। इस सनसनीखेज घटना को देखकर वहाँ मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। इस घटना को कारित करने वाले हमलावर को पकड़ने के लिए तत्काल थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा चेकिंग कर रहें समस्त पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबन्दी कर पुल के ही पास हमलावर सर्जिल उर्फ कासिफ पुत्र मो0 अमीन निवासी चाँदपट्टी थाना रौनापार उम्र 21 वर्ष को समय 12.30 बजे गिरप्तार कर लिया। हमलावर की तलाशी व उसकी कार की चेकिंग में उसके कार के अन्दर डिग्गी से एक अदद एक नाली देशी कन्ट्रीमेड बन्दूक 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद हुए। पूँछ-ताँछ में हमलावर ने बताया कि चेकिंग के दौरान अपने पिता के साथ वर्ष 2017 में चौकी इंन्चार्ज सिविल लाईन थाना कोतवाली के ऊपर भी वह गाड़ी चढ़ाया दिया था जिसमें वह जेल गया था। हमलावर के द्वारा कारित की गयी सनसनीखेज घटना व उसके पास के हुई अवैध बन्दूक की बरामदगी के मद्देनजर उसके विरुद्ध थाना रौनापार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments