क्वारेंटिन किये गए लोगों के लिए जरूरी सामानों का किया गया वितरण
आजमगढ़ : जिले से कुछ दूर जैगहां में स्थित राहुल सांकृत्यायन जन पीठ द्वारा संचालित बी टी सी कॉलेज जिसे प्रशासन द्वारा क्वारेंटिन में तब्दील कर दिया गया है। अन्य राज्यों व शहरों से आये हुए लोगों को क्वारेंटिन के लिये इसी जगह रखा गया है। क्वारेंटिन के लिए रखे गए लोगों को गमछा, ब्रश, मंजन, साबुन और सेनेटाइजर इत्यादि वस्तुओं का वितरण किया गया । जिसकी समुचित व्यवस्था डॉ मनीष त्रिपाठी और एडवोकेट परमवीर यादव के द्वारा की गई।

No comments