Breaking Reports

मछली मारने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर



आजमगढ़ : सोमवार की रात मछली मारने के विवाद में  दो पक्षों लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
   रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां पोखरी में दलित बस्ती के शिवकुमार पुत्र शेखर के पोखरे में प्रदीप गौड़ पुत्र बसंत लाल गौड़ ने 60 हजार देकर मछली पालन किया है। इस पोखरी से सटी ग्राम समाज की पोखरी है। पोखरी में मछली मारने को लेकर अक्सर विवाद होता है। दोनों पोखरियों के बीच बंधा न होने के कारण दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। दलित बस्ती के लड़के मछली मार रहे थे। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन इसे हल्के में लेकर सुलह करा दिया गया। सोमवार की रात फिर मछली मारने पर कहासुनी हो गई। रात साढ़े नौ बजे दोनों तरह से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। मारपीट में राजन गौड़, जवाहिर, बादल, सरवन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष से सरजू, श्याम सुंदर, विनय और सूरत जख्मी हैं। 

No comments