Breaking Reports

सीएम योगी का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी जिलों में बनेगा कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर



लखनऊ : प्रदेश सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश कोविड केयर फंड की स्थापना की गई है। इसका ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड केयर फंड में जन प्रतिनिधियों के साथ समाज के हर तबके का व्यापक समर्थन मिल रहा है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड केयर फंड का उपयोग टेस्टिंग फैसिलिटी को बढ़ाने में किया जाएगा। कोविड लेवल-1, 2 और 3 हॉस्पिटल की संख्या को बढ़ाने में इसका इस्तेमाल होगा। कोरोना के खिलाफ जिन सहायक उपकरणों की जरूरत है (जैसे- पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर) उसकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई जाएगी।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब तक 308 पॉजिटिव केस में 168 जमात से जुड़ा हुआ है। अभी प्रदेश में 10 लैब काम कर रही है। हम लोगों ने तय किया है कि प्रदेश के सभी मंडलीय मुख्यालय के जिला अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग लैब की स्थापना होगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारे पास 24 सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जिसमें से 10 में टेस्टिंग लैब है। इनको अपग्रेड किया जा रहा है। इसके साथ ही 14 मेडिकल कॉलेज में भी टेस्टिंग लैब स्थापना का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाने का फैसला किया गया है।

No comments