धार्मिक भावना भड़काने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक और युवक की गिरफ्तारी
आजमगढ़ : हिन्दू धार्मिक भावनाओ को भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार हुआ।
कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। जिसपर साईबर सेल प्रभारी मनीष सिंह व प्रभारी निरीक्षक जहांनागंज राकेश सिंह द्वारा उपरोक्त आपत्तिजनक पोस्टकर्ता का विवरण प्राप्त कर जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र रामबृक्ष राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को सुबह करीब 8.30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
धार्मिक भावनाओ को भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में गत मंगलवार को पुलिस पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था।

No comments