Breaking Reports

लॉकडाउन में पाबंदी के बावजूद बेच रहे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार



 आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस नोबल कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर जनपद में चल रहे लॉकडाउन के दृष्टिगत क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति कुशलगांव देशी शराब ठेके की दुकान के पास अवैध देशी शराब बेच रहा है। इस सूचना पर SI जावेद अख्तर अपनी टीम के साथ कुशलगांव बाजार से आगे देशी शराब के ठेके के पास पहुंचे। वहा एक व्यक्ति मौजूद था जो हाथ में झोला लिये था। एक व्यक्ति उसके पास खड़ा था मुखबिर ने दूर से इशारा करके हट गया। मुखबिर के बताये हुए इशारे पर पुलिस ने दौड़ कर देशी शराब के ठेके के पास खड़े व्यक्ति को झोला सहित पकड़ लिया। उसका नाम पता संतोष यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी चकसेठवल थाना रानी की सराय वर्तमान पता कुशलगांव थाना दीदारगंज बताया। जिसकी तलाशी ली गयी तो झोले मे 25 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। बरामद प्रत्येक शीशी पर बिन्डसर न0 1 देशी शराब तीब्र मसालेदार प्रत्येक शीशी में 200 M.L. कुल करीब 5 लीटर अवैध देशी शराब  बरामद हुयी। जिसे संम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सका। चूंकि जनपद मे पूर्व से जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु धारा 144 IPC लागू है। जिसका स्पष्ट रुप से उलघंन है जो धारा 188 भादवि व धारा 60 EX ACT का दण्डनीय अपराध है।  पुलिस ने मानवाधिकार आयोग व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों निर्देशो का पालन करते हुए 5.00 बजे हिरासत मे ले लिया।

No comments