Breaking Reports

जिलाधिकारी ने गरीब व असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित किया



आजमगढ़ : जनपद में लाॅकडाउन की स्थिति में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा तहसील सगड़ी, देवार क्षेत्र कें ग्राम महाजी देवारा जदीद में गरीब परिवार के 13 लोगो को खाद्यान्न सामग्री वितरित किया गया। उन्होेंने बताया कि गरीब परिवारों में खाद्यान्न सामग्री में (आटा, चावल, लाई, चना, गुड़ ,दाल, तेल, नमक, माचिस) आदि को बोरे मे पैकेट बनाकर उपलब्ध कराया गया। ये ऐसे गरीब परिवार है, जिनके पास राशन कार्ड नही है और इनको सरकार द्वारा किसी भी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिला है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की कि जो व्यक्ति इस ग्राम मे बाहर से आये है और उन्हें कोरेन्टाइन मे रखा गया है, वे कोरेन्टाइन से बाहर तो नही निकल कर घुम रहे है। इसी के साथ ही कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण ठीक प्रकार से किया जा रहा है कि नही इसकी जानकारी ग्रामिणों से प्राप्त की गयी। इस अवसर पर तहसीलदार सगड़ी हेमन्त कुमार गुप्ता, सम्बन्धित लेखपाल आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में अंत्योदय परिवार के अति कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सर्वे कराया गया है जिसमें अति कुपोषित बच्चे 1000 वह गर्भवती महिलाएं 4000 है।  जिलाधिकारी ने बताया कि अंत्योदय परिवार के अंत्योदय कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलता है , लेकिन अंत्योदय परिवार के कुपोषित बच्चों को प्रोटीन नहीं मिल रहा है, इसकी जरूरत है इसके लिए अति कुपोषित बच्चे के परिवार को 2 किलो चावल, 3 किलो चना ,आधा लीटर तेल, आलू व प्याज एवं बच्चों के लिए बिस्किट का एक पैकेट बनाकर अगले 5 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा। इसी के साथ ही अंत्योदय परिवारों के गर्भवती महिलाओं को भी पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पा रहा है, इसके लिए उन गर्भवती महिलाओं को चना, दाल, राजमा, सरसों का तेल, बिस्किट का पैकेट बनाकर अगले 2 दिन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा।

No comments