जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रिशियन, पलम्बर्स, बढ़ई का फोन नम्बर जारी किया
आजमगढ़ : कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत 03 मई तक लाकडाउन घोषित किया गया है। उक्त के क्रम में इलेक्ट्रिशियन, पलम्बर्स, बढ़ई को लाकडाउन में आवश्यक सेवा सम्बन्धी कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है। नगर पालिका परिषद सीमा अन्तर्गत इलेक्ट्रिशियन, पलम्बर्स, बढ़ई को कार्य किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा इलेक्ट्रिशियन मिस्त्री की 31, पलम्बर्स मिस्त्री की 11, बढ़ई मिस्त्री की 13 की सूची उपलब्ध करायी गयी है।
No comments