Breaking Reports

आजमगढ़ के लिए राहत की ख़बर, तीनों जमातियों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटिव



आजमगढ़ : जिले में कोरोना संक्रमण फैलाने के मुख्य वाहक माने जा रहे तीनों कोरोना पॉजिटिव की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। तीसरा सैंपल ही निगेटिव आने पर तीनों पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त माने जाएंगे। 
 30 मार्च को 24 लोग मुबारकपुर क्षेत्र से पकड़े गए थे। इसमें 17 लोग बाहरी जमाती थे। इसमें सात को राजकीय मेडिकल कालेज लाकर क्वारंटीन किया गया और सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। एक अप्रैल को रिपोर्ट पॉजीटिव आयी तो जिले में हड़कंप मच गया। ये लोग मुबारकपुर के चकसिखटी मस्जिद से पकड़े गये थे। इसमें एक आंध्र प्रदेश, एक तेलंगाना व एक गाजियाबाद का रहने वाला था।
तीनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज शुरू किया गया। तीन दिन बाद तीनों का दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी  रिपोर्ट बुधवार को आ गई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, चौथे करोना पॉजिटिव मरीज का दूसरा सैंपल भी बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।

No comments