Breaking Reports

नये जिलाधिकारी का जिले में आगमन, 1 जून को ग्रहण करेंगे कार्यभार



आजमगढ़ : जिले के वर्तमान जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। जिसके दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आइएएस राजेश कुमार 1 जून से जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने वाले है। मंगलवार की देर रात जिले में पहुंचे और सर्किट हाउस में विश्राम किया। सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर वर्तमान डीएम डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की।
 नियुक्ति विभाग से जारी आदेश के अनुसार 31 मई तक राजेश कुमार जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के रूप में काम करेंगे।

No comments