Breaking Reports

किराये को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से दंपति की मौत



आजमगढ़ : शहर क्षेत्र में मकान किराये को लेकर विवाद में सोमवार तड़के दंपती को गोली मार दी गई। एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था, जहां कुछ देर के अंतराल पर दोनों ने दम तोड़ दिया।
     अहरौला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा असलाई गांव के मूल निवासी संजीव कुमार सिंह (42) पुत्र भानु प्रताप सिंह अपनी पत्नी साधना (38) व बेटे आकाश (15) के साथ शहर के अतलस पोखरा निवासी राकेश राय के मकान में छह-सात वर्ष से किराये पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों पक्षों में किरायेदारी का विवाद सामने आया है। जिसको लेकर मकान मालिक व उनके पुत्र ने तड़के साढ़े चार बजे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाली पुलिस पहुंची तो गोली पेट में लगने से पति-पत्नी रक्तरंजित पड़े थे। दोनों के पेट से तेज रक्तश्राव हो रहा था। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किए गए तो शहर में सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर में 12.30 बजे संजीव की तो शाम में करीब चार बजे साधाना की मौत हो गयी। मृतक संजीव के छोटे भाई ध्रुव सिंह ने भी किरायेदारी का विवाद दर्शाते हुए तहरीर दी।

No comments