Breaking Reports

बुजुर्गों के लिए योगी सरकार की योजना को जमीन पर उतारने में सबसे आगे ये 3 जिलाधिकारी



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना लाखों बुजुर्ग महिलाओं के लिए जीवन का मजबूत सहारा बनकर उभरी है। प्रदेश सरकार वर्तमान में 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं के लिए यह योजना बड़ी राहत साबित हो रही है।

योगी सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। डीबीटी व्यवस्था के तहत हर तिमाही 3,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। नियमित पेंशन मिलने से न केवल उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है।

इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में प्रदेश के कई जिलाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन तीन अधिकारियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सबसे अधिक 1,00,820 बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़कर रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरे स्थान पर आजमगढ़ के जिलाधिकारी IAS रविंद्र कुमार रहे, जिन्होंने 86,166 बुजुर्ग महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया। तीसरे स्थान पर बलिया के DM मंगला प्रसाद सिंह रहे, जिन्होंने 79,160 महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन उपलब्ध कराई।

इन अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली ने हजारों बुजुर्ग महिलाओं की जिंदगी को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। प्रदेशभर में इनके कार्यों की सराहना हो रही है।

No comments