जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ कंटेनमेट जोन की भी संख्या बढ़ रही
आजमगढ़ : जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के बाद कई जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी एनपी सिंह ने सदर तहसील के जहानागंज ब्लाक के पुनर्जी और सगड़ी तहसाल के राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर के मजरा मोलनापुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर को कंटेनमेंटन जोन घोषित किया था। इससे पहले लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेनमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती को कंटेमेंटजोन बनाया गया था। सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर को कंटेमेंट जोन बनाया गया खा। शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी को कंटेमेंट जोन बनाया गया था। मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। कान्टैक्ट ट्रेसिंग, रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम-इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जाएगा। इन क्षेत्रों के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर की जा रही है।
No comments