भाजपा द्वारा मजदूर सहायता शिविर का आयोजन कर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा
आजमगढ़ : कोरोना संक्रमण के विषम परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मजदूर सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रकार जनपद के कई स्थानों पर राहगीर लोगों को जलपान एवं खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सिधारी, बवाली मोड़, करतालपुर, हाफिजपुर चौराहा, नरौली व अन्य कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं अखिलेश मिश्रा गुड्डू, अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, दीपक मौर्या सेक्टर सयोंजक/ नगर कार्यसमिति सदस्य की उपस्तिथि में कार्यो को पूर्ण किया जा रहा है।
No comments