Breaking Reports

'एम.एस. धोनी' का किरदार निभाने वाले एक्टर ने की खुदखुशी



      बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी की। अभी तक उनके फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सुशांत अभी 34 वर्ष के थे।

      सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उनका फिल्मी सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म 'काय पो छे' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एम.एस. धोनी' में धोनी का किरदार निभाया था। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

No comments