Breaking Reports

जमीनी पैमाइश के दौरान मारपीट में हुई मौत के 10 आरोपी गिरफ्तार




आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद के ग्राम प्रधान संजय सिंह पुत्र राममूरत सिंह बीते सोमवार को प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद के समीप स्थित जमीन की पैमाइश तहसीलदार मार्टीनगंज के निर्देश पर करवा रहे थे कि तभी अचानक विपक्षी अखिलेश सिंह पुत्र जगदंबा व 13 अन्य लोग गोलबंद होकर मौके पर आकर संजय सिंह को गाली गलौज देते हुए संजय के भतीजे हरिसहाय व अन्य 06 लोगों को बुरी तरीके से लाठी डंडो से मारा-पीटा व कुल्हाड़ी, धारदार लोहे की कटार व लोहे की राड से संजय सिंह व उपरोक्त परिवारिक सदस्यों पर बुरी तरीके से प्रहार किया गया। जिसमें भतीजे हरिसहाय को गम्भीर चोट लगने से ट्रॉमासेंटर बीएचयू में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
 जिसके क्रम में आज बुधवार को  थाना प्रभारी दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर उक्त घटना के से नामजद 10 आरोपी सुनील सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह, विकास सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह, दिनेश सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह, राम नरायन सिंह पुत्र कल्पनाथ, पुल्लुर उर्फ विशाल सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, संग्राम सिंह पुत्र रमेश सिंह, सतीश सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह व राजीव सिंह पुत्र जितेन्द्र निवासीगण ग्राम औरंगाबाद गोसड़ी मोड़ से गिऱफ्तार किया है। 

No comments