जिले में 42,88,330 पौधे लगाये गये
आजमगढ़ : प्रदेश में योगी सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज 25 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य था। इसी क्रम में सचिव, लोनिवि/नोडल अधिकारी रंजन कुमार द्वारा जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम अमलाई, तहबरपुर में पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर पीपल, आम व नीम के पौधों को लगाया गया। जनपद में 42,88,330 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य है, जो सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक पौधारोपण के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।
नोडल अधिकारी ने कहा कि आज बहुत तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उसी के दृष्टिगत वृक्षारोपण अभियान चल रहा है। पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। डीएफओ नोडल अधिकारी हैं, जो पौधो के संरक्षण का कार्य करेंगे।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने कुछ जगहों पर अच्छे प्रजाति के पौधों को लगाने के लिए डीएफओ को निर्देश दिये।

No comments