दहेज हत्या के आरोपी मां और बेटा गिरफ्तार
आजमगढ़ : बीते रविवार को सूर्यजीत सिंह उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र स्व0 रामप्रसाद सिंह निवासी ग्राम भदीव थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ ने थाना जीयनपुर पर सूचना दिया कि मेरी पुत्री शिखा सिंह उर्फ हैप्पी की शादी अश्वनी सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम हरई ईस्माइलपुर थाना जीयनपुर से 25 फरवरी 2019 को हुई थी। शादी के बाद भी अश्वनी सिंह व उनके माता-पिता तथा अन्य परिजन आये दिन दहेज की मांग करते रहते थे और प्रताड़ित करते थे। बीते रविवार को समय 4.15 बजे शाम योजनाबद्ध तरीके से अशोक सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, अश्वनी सिंह पुत्र अशोक सिंह, सरस्वती सिंह पत्नी अशोक सिंह तथा अविनाश सिंह पुत्र अशोक सिंह के द्वारा मेरी पुत्री के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने स्थानीय थाने पर दहेज हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 भगत सिंह व उनकी टीम के द्वारा उक्त घटना के आरोपी अश्वनी सिंह व सरस्वती सिंह को इमलिया बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
No comments