Breaking Reports

जिले में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण



आजमगढ़ : जिले की चार तहसीलों के उपजिलाधिकारी का तबादला हुआ है। उपजिलाधिकारी प्रियंका को सगड़ी से मेंहनगर, अरविंद कुमार सिंह को निजामाबाद से सगड़ी, उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह को मेंहनगर से निजामाबाद व अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) राम भवन तिवारी को मार्टिनगंज का उपजिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं मार्टिनगंज के उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव  को अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) आजमगढ़ बनाया गया है।

वहीं जिले की चार तहसीलों के तहसीलदार का भी तबादला हुआ है, जिसमें तहसीलदार हेमन्त कुमार गुप्ता को सगड़ी से लालगंज, सदर के तहसीलदार पवन कुमार सिंह को मेंहनगर, अनिल कुमार पाठक को लालगंज से सदर एवं बृजेश उपाध्याय को मेंहनगर से सगड़ी तहसील का तहसीलदार बनाया गया है।
साथ ही फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार पंकज कुमार शाही लालगंज तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया है।

No comments