जिले में कोरोना संक्रमण से 10वीं मौत
आजमगढ़ : जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। एक महिला की शुक्रवार रात डेढ़ बजे मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या दस पहुंच गई है। इसकी पुष्टी सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने की है।
मिली जानकारी के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरैया गांव निवासी 65 वर्षीय महिला वाराणसी के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस पर थी। महिला किडनी के अलावा हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे बीएचयू ले जाया गया था। वहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण पुनः उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। 12 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। महिला का शव ट्रिपल लेयर बैग में रख दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल संख्या 341 पहुंच गयी है, जिसमें 86 एक्टिव केस हैं तो वहीं, 245 डिस्चार्ज हो गये हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
No comments