Breaking Reports

भाजपा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितो में बांटी राहत सामग्री



आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महाराजगंज से टेकनपुर महुला तक निरीक्षण किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा बाढ़ पीड़ितों को 42-42  किलो के राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों के प्रति समर्पित है। सभी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। हमने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या जाना और राहत सामग्री बांटी। कुछ लोगों का कहना है कि बंधे पर स्थाई आवास बनाया जाए ताकि बाढ़ के समय में लोगों को वहां आसरा मिल सके। रैन बसेरे की बात ग्रामीणों के द्वारा कही गयी।ग्रामिणों की जो भी समस्या है उससे मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उसका समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल लेते रहते हैं। किसी को भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या जानने का प्रयास कर रहें हैं और राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। 
क्षेत्रों मे देवारा हाजीपुर में 42 किलो का पैकेट सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को दिया गया। सगड़ी विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सच्चिदानन्द सिंह, विनोद उपाध्याय जिला महामंत्री, हरिवंश मिश्रा, अरविन्द जायसवाल,  संतोष सिंह प्रमुख, मनीष मिश्रा मंडल अध्यक्ष, शिवकुमार मौर्य, शैलेन्द्र तिवारी, उमेश गोड़, लालचन्द यादव, कुँवर रणजय सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, जीत बहादुर सिंह, मोनू विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सगड़ी तहसीलदार सगड़ी मौजूद रहे।

No comments