Breaking Reports

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : 34 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, कई बड़े नाम शामिल



आजमगढ़ : एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले के 33 शस्त्र लाइसेंस धारकों समेत कुल 34 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। 

एसएसपी का कहना है कि इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया। जिले में अब तक कुल 66 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित किये जा चुके हैं।

निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-

01.  दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय, निवासी भैंसकुर, थाना बरदह, शस्त्र: पिस्टल

02.  सत्यानन्द सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी खरगपुर, थाना मेंहनगर, शस्त्र: एसबीबीएल

03.  इनामुलहक पुत्र मुहम्मद मारूफ, निवासी नोनारी, थाना सरायमीर, शस्त्र: डीबीबीएल

04.  राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय, निवासी गडौरा मझौरा, थाना जीयनपुर, शस्त्र: एसबीबीएल

05.  पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह, निवासी पठखौली नई बस्ती, थाना कोतवाली, शस्त्र: रिवाल्वर

06.  डा० अवधराज मिश्र पुत्र स्व० रामकिशोर मिश्र, लालगंज, थाना देवगांव, शस्त्र: एक नाली बन्दूक

07.  अमरजीत यादव पुत्र स्व० रामनिवास यादव, निवासी चेवता, थाना कप्तानगंज, शस्त्र: एसबीबीएल

08.  श्यामा राम यादव पुत्र डी0आर0 यादव, निवासी पेंवठा, थाना जहानागंज, शस्त्र: एक नाली बन्दूक

09.  संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, निवासी मसुरियापुर, थाना रौनापार, शस्त्र: एसबीबीएल

10.  सूर्यभान यादव उर्फ भाने पुत्र रामकुँवर यादव, निवासी बैजावारी, थाना रौनापार, शस्त्र: रिवाल्वर

11.  लक्ष्मण यादव पुत्र मिन्तराज यादव, निवासी खानपुर भगतपट्टी, थाना बिलरियागंज, शस्त्र: एसबीबीएल

12.  अब्दुल सोफियान पुत्र मकबूल अहमद, निवासी बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज, शस्त्र: एसबीबीएल

13.  जयराम यादव पुत्र चन्द्रबली यादव, निवासी बम्हौर (लक्षनपुरा), थाना मुबारकपुर, शस्त्र: रायफल

14.  मदन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी मोहब्बतपुर (रऊजा), थाना मुबारकपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

15.  अब्दुल समद पुत्र जमीर अहमद, निवासी इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

16.  मनोज कुमार यादव पुत्र सन्तकुमार यादव, निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, शस्त्र: रिवाल्वर

17.  मनोज सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह, निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

18. मुहम्मद आजम पुत्र मुस्ताक अहमद, निवासी भावारायपुर पट्टी टण्डनराय, थाना बिलरियागंज, शस्त्र: रिवाल्वर

19. इरफान अहमद पुत्र कायम अली, निवासी पुरानूरम, थाना फूलपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

20. फिरोज अहमद पुत्र कायम अली, निवासी पुरानूरम फूलपुर, थाना फूलपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

21. अफरोज अहमद पुत्र मो० यूसुफ, निवासी शबाना मोड़ के पास कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, शस्त्र: पिस्टल

22. नीरज कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, निवासी पकड़ी खुर्द, थाना देवगांव, शस्त्र: पिस्टल

23. जिलेदार यादव पुत्र वासुदेव यादव, निवासी बैसरसंसारपुर, थाना निजामाबाद, शस्त्र: एसबीबीएल

24. राम सेवक चौहान पुत्र छांगुर चौहान, निवासी आलमपुर, थाना अहरौला, शस्त्र: एसबीबीएल

25. रामसुरेश पुत्र छविनाथ, निवासी गोसड़ी, थाना दीदारगंज, शस्त्र: एसबीबीएल

26. सुग्रीव पाण्डेय पुत्र स्व० सीताराम पाण्डेय, निवासी कुसमहरा, थाना कप्तानगंज, शस्त्र: एसबीबीएल

27. संजय राय पुत्र स्व० केशव राय, निवासी सठियांव, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: डीबीबीएल

28. अजय सिंह पुत्र राजदेव सिंह, निवासी तेंदुआ, थाना बिलरियागंज, शस्त्र: एसबीबीएल

29. सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह, निवासी डिलिया, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: पिस्टल

30. सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह, निवासी डिलिया, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: एसबीबीएल

31. जयप्रकाश राय पुत्र अवधनारायण राय, निवासी कुकड़ीपुर, थाना मुबारकपुर, शस्त्र: एसबीबीएल

32. सत्यप्रकाश राय पुत्र स्व० परमानन्द राय, निवासी कोइलारी, थाना जहानागंज, शस्त्र: डीबीबीएल

33. सहर्ष राय पुत्र सुनील कुमार राय, निवासी कुकड़ीपुर, थाना मुबारकपुर, शस्त्र- पिस्टल

34. श्यामबहादुर सिंह पुत्र राजपति सिंह, निवासी कुसमहरा, थाना कप्तानगंज, शस्त्रः रायफल

No comments