प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला तो यूपी पुलिस ने दिया जवाब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला किया हैं। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने ट्विट कर प्रदेश में 48 घंटे का अपराध मीटर दिखाया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका के इस ट्वीट पर जवाब दिया गया है।
मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है कि 'यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्। ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।'
उत्तर प्रदेश में रविवार एवं सोमवार को उल्लिखित घटनाओं के संदर्भ में #UPPolice की कार्यवाही एवं घटना के कारणों को भी जानना जरूरी है।— UP POLICE (@Uppolice) August 25, 2020
यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य है एवं यहां लगभग 24 करोड़ की आबादी निवास करती है।@UPGovt https://t.co/q3mDZ9BGk0 pic.twitter.com/QEf2edaSeO
यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में प्रियंका द्वारा गिनाए गए हर मामले में लिए गए एक्शन की जानकारी दी है, साथ ही ये कभी बताया कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है।
पुलिस की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘उत्तर प्रदेश में रविवार एवं सोमवार को उल्लेखित घटनाओं के संदर्भ में यूपी पुलिस की कार्यवाही एवं घटना के कारणों को भी जानना जरूरी है। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य है एवं यहां लगभग 24 करोड़ की आबादी निवास करती है’।

No comments