युद्ध स्तर पर हो रहा टेकनपुर में टूटे हुए बाॅध के मरम्मत का कार्य
आजमगढ़ : जिले की सगड़ी तहसील क्षेत्र में टेकनपुर में टूटे रिंग बांध का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि टेकनपुर गाॅव में टूटे हुए जोकहरा बाॅध के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बंधे की मरम्मत हेतु बोल्डर चिन्हित कर लिया गया है, पास के ग्राम से मंगाया जा रहा है। लगभग 250 ट्राॅली बोल्डर लगेंगे व 200 मजदूर इस कार्य में लगे हुए हैं। वैगस, मैटेरियल, 100 टिपर मिट्टी लगेगा, जिसकी व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द ही बंधे की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
बंधे के अन्दर के ग्राम जो घाघरा नदी से प्रभावित हैं, उसमें 80 आबाद ग्राम हैं। बंधे व आश्रय स्थलों पर जो व्यक्ति व पशु आ रहे हैं, उनको फुड पैकेट, खाने व चारे की व्यवस्था कर दिया गया है। आज केरोसीन तेल गाॅव में पहुॅच जायेगा एवं रोशनी की समस्या ठीक हो जायेगी। बंधे की मरम्मत कार्य में सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

No comments