मासूम के साथ एवं युवती के साथ दुर्ष्कम करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : बीते शनिवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 05 वर्ष के खेलते-कूदते समय विनोद यादव पुत्र सोहित यादव ग्राम सरोयपोही थाना निजामाबाद के घर में चली गयी। जिसके बाद उपरोक्त विनोद यादव द्वारा उक्त महिला की पुत्री के साथ दुर्ष्कम किया गया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खान व साथी टीम द्वारा उक्त मुकदमे में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के उसके मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमा में नामजद आरोपी विनोद यादव पुत्र सोहित यादव कही भागने के फिराक में रानी की सराय बाईपास पर वाहन का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ रानी की सराय बाईपास पर पहुँचें। मुखबिर द्वारा बाईपास पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशार करके हट गया। मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुँची तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसको पुलिस ने तत्काल मौके पर ही घेर कर पकड़ लिया गया। विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया है।
वहीं दूसरी तरफ निजामाबाद थाना क्षेत्र के ही निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्थानीय थाने पर बीते शनिवार को तहरीर दी कि मेरी बहन जो खेत के तरफ गयी थी, को मनोज सोनकर पुत्र नकछेद सोनकर निवासी जमीनबारी थाना निजामाबाद व महेन्द्र सोनकर पुत्र अज्ञात द्वारा बहला फुसालकर भगा ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया।
निजामाबाद थाने की पुलिस उक्त मुकदमा में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व अपह्रता हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, कि रविवार को मुकदमा वादी द्वारा थाने पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी बहन घर पर आ गयी है, जिसको महिला कांस्टेबल के अभिरक्षा में लेकर थाने आये। जिससे घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो उसने राहुल सोनकर द्वारा बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने की बात बतायी। जिस पर पीड़िता के बयान के बाद उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पंजीकृत मुकदमे में बढोत्तरी की गयी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी राहुल सोनकर कही भागने के फिराक में सेन्टरवा तिराहे पर वाहन का इन्तजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा सेन्टरवा तिराहे से राहुल सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।

No comments