Breaking Reports

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया



आजमगढ़ : जिले के देवारांचल में घाघरा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए बंधे पर स्थित चिकनहवा, कुढ़ही, शिवपुर बाढ़ चौकी एवं आश्रय स्थल का जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। महाजी देवारा जदीद ग्राम में 388 परिवार रहते हैं जिसमें अभी 08 परिवार के लोग चिकनहवा बाढ़ चौकी पर आए हैं। कुढ़ही बाढ़ चौकी पर 130 व्यक्तियों के पशुओं को भूसा वितरण किया गया। शिवपुर बाढ़ चौकी पर ग्राम के जो लोग आए है उनसे कहा गया कि संबंधित लेखपाल के माध्यम से अपनी पंजीकरण करा ले। बंधे पर बनाए गए आश्रय स्थल पर 83 परिवार अपने पशुओं के साथ आए हैं जिनके पशुओं को भुसा वितरित किया गया। बाढ़ चौकी एवं आश्रय स्थल पर आए व्यक्तियों के लोगों को को लंच वितरण किया गया, आश्रय स्थल पर शौचालय वह हैंडपंप सक्रिय पाया गया। 45 जलमग्न राजस्व ग्रामों में सहायता के लिए 196 नाव लगाई गई है।

No comments