Breaking Reports

लापता लड़की का मिला शव, ग्रामीणों ने लगाया जाम


आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र से गायब किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सठियांव चौराहे पर आजमगढ़-बलिया मार्ग जाम कर दिया। एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुँची। ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया गया।



     मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की संदिग्ध अवस्था में रविवार रात को गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद थाने पर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि लड़की का किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। इसी चक्कर में हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस उसे उठाकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नही मिल पायी। सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित पोखरी में किशोरी का शव मिला। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह सात बजे शव को सठियांव में रखकर चक्का जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर पहुंच पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव उर्फ करैली, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महाप्रधान राम प्रवेश आदि भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ में बैठ गए। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और स्थानीय नेताओं ने समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लड़के से पूछताछ कर रही है।

No comments