वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ : थाना मेहनगर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बीते शनिवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 07.08.2020 की रात मेरी सांस शौच के लिए खेतों की तरफ गयी थी। उसी समय अर्जुन पुत्र सूरजू निवासी ग्राम मधुबन थाना मेहनगर ने प्राईमरी स्कूल के पीछे ले जाकर मेरी सांस के साथ (उम्र करीब 75 वर्ष) दुष्कर्म किया है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी। साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त की तलाश की जाने लगी।
आज रविवार को निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के आरोपी अर्जुन को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

No comments