ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पुत्र घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी 42 वर्षीय विद्या देवी पत्नी हीरा यादव अपने 22 वर्षीय पुत्र अरुण यादव के साथ बाइक पर बैठकर नीबी गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। बैठौली गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला दूर जा गिरीं। उसका पुत्र बाइक लेकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने के फिराक में महिला को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क पर बांस-बल्ली लगा कर चक्काजाम कर दिया। हादसे व जाम की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाम भी समाप्त करा दिया। मृतक महिला के एक पुत्र व तीन पुत्रियां थी, पति बेलइसा स्थित एक एटीएम पर काम करता था।

No comments