Breaking Reports

लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती द्वारा स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि गाँव के ही साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान द्वारा फोन कर परेशान करते रहना तथा 29 अक्टूबर को समय करीब साढ़े ग्यारह बजे रात्रि युवती जब अपने छत पर अकेली सोई थी तभी शाहिल उर्फ मुन्ना द्वारा छत पर आकर जबरजस्ती दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल की। इस तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया।

फूलपुर थाने की पुलिस आज शनिवार को उपरोक्त मुकदमा से सम्बन्धित आरोपी साहिल उर्फ मुन्ना पुत्र अलीजान निवासी अम्बारी थाना फूलपुर को अम्बारी चौराहे से गिरफ्तार किया है।

No comments