Breaking Reports

गौ हत्या के मामले 4 आरोपी गिरफ्तार, लगभग साढ़े तीन क्विन्टल गौ मांस बरामद


आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर में स्थित एकघर पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये चारों लोग प्रतिबंधित गौ मांस को बेचते थे। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े तीन क्विन्टल गौ मांस बरामद किया है।

गंभीरपुर थाने की पुलिस कस्बा बिन्द्राबाजार में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंगरावा रायपुर में बेलाल के घर के बरामदे में उसके परिवार के सदस्य तथा अन्य व्यक्ति गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेच रहे है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके और अधिक पुलिस बल को बिन्द्राबाजार बुलाकर मकसद से अवगत कराते हुए मौके पर पहुँचा। पुलिस ने मौके से 3 क्विन्टल 40 किलो 600 ग्राम गौ मांस व दो गाय की ताजा खाल खून लगा हुआ, दो गाय का सिर खुन लगा हुआ, दो इलेक्ट्रानिक मशीन तराजू, चार दाँव / चापड़, 05 चाकू, 04 मसकला (रेती), एक देशी रिवाल्वर 32 बोर, एक खोखा कारतूस 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस 32 बोर व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।  

  पुलिस ने मौके से 4 अपराधी असरफ पुत्र शमसुद्दीन, शमसुद्दीन पुत्र मोहम्मद, सितारा पत्नी शमसुद्दीन निवासीगण मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर व समीर पुत्र मारूफ निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर तथा एक बाल अपचारी माजीद पुत्र निशार अहमद निवासी मगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

No comments