Breaking Reports

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार



आजमगढ : जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर स्थानीय थाने का वांछित था जिसपर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

      जहानागंज थाने की पुलिस बजरहां पुलिया पर चेकिंग रही थी, उसी दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि स्थानीय थाने का वांछित अपराधी महताब आलम उर्फ आशिक पुत्र स्व0 शमीम ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज, जो विगत कई वर्षो से पुलिस की नजरो से लुक-छिप कर चोरी व नकबजनी करता है, वह सठियाँव की तरफ से आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सठियाँव की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का ईशारा किया तो वह व्यक्ति मोटरसाइकिल खड़ी कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस टीम अपना बचाव कर उक्त अपराधी महताब आलम उर्फ आशिक को आवश्यक बल प्रयोग कर करीब 08:20 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महताब के कब्जे से एक अवैध तमन्चा, दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

No comments