महिला स्वास्थ्यकर्मी के अपहरण में शामिल एक और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के युवक के साथ हुई है। वह जिला अस्पताल में संविदा पर नर्स का काम करती है। वह वर्तमान समय में अपने मायके में रह रही थी। रोज की भांति 20 अक्टूबर को उसको अस्पताल पहुँचाने के लिए उसका भाई बाइक से सुबह 07.30 बजे चला था। करीब 07.45 बजे पासीपुर पुलिया के पास पहुँचा ही था कि तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोक दिया। बदमाशों ने नर्स के भाई को मारपीट कर नर्स को स्कार्पियो में बैठाकर भाग गये। नर्स के पिता ने इस मामले में अर्जुन यादव पुत्र हनुमान यादव ग्राम हरैया थाना कोतवाली व 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कराया।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों अर्जुन यादव पुत्र हनुमान यादव ग्राम मुनरा सराय थाना कोतवाली व आजाद पुत्र असलम ग्राम चांदपार थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। यह दोनों वर्तमान में जिला कारागार में निरूद्ध हैं।
आज रविवार को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने उक्त अपहरण के मामले में प्रकाश में आये एक और बदमाश सन्तोष यादव पुत्र रामलखन यादव ग्राम देवई थाना कन्धरापुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

No comments