Breaking Reports

चोरी गयी पिकअप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की शाम करीब 3.00 बजे आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गैस एजेन्सी के पास से पिकअप को चुरा ले जाने के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर एफआईआर पंजीकृत किया गया था। 

आज रविवार को गम्भीरपुर थाने की पुलिस देखभाल व चेकिंग के लिए मुहम्मदपुर में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित पिकअप व आरोपी फरिहा रोड से आते हुये एक ढाबे के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर पिकअप के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मो0 आबिद पुत्र फिरोज अहमद ग्राम खरगीपुर थाना बरदह व मो0 अनीश अहमद पुत्र चुन्नू अहमद ग्राम खरगीपुर थाना बहदह व स्थायी पता ग्राम विश्रामपुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकर नगर है।

No comments