सिपाही ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार की रात शादी में आये लोगों में से चार युवक नशे में धुत एक के सामने नशा कर रहे थे और अपशब्द बोल रहे थे।तभी किशन लाल पुत्र दुर्गा प्रसाद ने उनको ऐसा करने से रोका तो आरोपी सर्वेश पुत्र लालजीत, गौतम कुमार पुत्र राजमन, चंद्रभान पुत्र लालजीत, बृजेश पुत्र लालजीत उससे उलझ गए। इस दौरान सर्वेश ने कट्टे से किशन को गोली मार दिया। गोली लगने से किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को रात में ही वाराणसी ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। किशन लाल के भाई गोविंद पुत्र दुर्गाप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश, गौतम, चंद्रभान, बृजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सर्वेश गोंडा में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। छुट्टी पर घर आया था।

No comments