खण्ड शिक्षक निर्वाचन : जिले 23 मतदान केंद्र बने
आजमगढ़ : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन 2020 का मतदान 01 दिसंबर 2020 को होगा। तहसील सदर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजा जा रहा है, इनके साथ पुलिस फोर्स भी लगाई गई है। कुल 23 मतदान केंद्र, जिसमें 20 ब्लॉक, 02 तहसील व 01 शिब्ली कॉलेज में प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 04 कार्मिक है, 03 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। मतदान केंद्र पर प्रत्येक वोटर को ग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा और सभी मतदाता मास्क लगाए रहेंगे, साथ ही सभी मतदाता की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी, जो सिंप्टोमेटिक पाए जाएंगे, उनको अलग रखा जाएगा एवं मेडिकल टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। उक्त निर्वाचन के मतगणना हेतु पोस्टल बैलट गोरखपुर भेजा जाएगा, मतगणना दिनांक 03 दिसंबर 2020 को होगाl जनपद में लगभग 5900 मतदाता है, सभी की वोटर लिस्ट अपडेट है और उनको प्रदर्शित किया जाएगा।
एसडीएम तथा तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, यह भ्रमण सील रहेंगे। इसी के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी व अपर जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, ये भ्रमणशील रहकर मॉनिटरिंग करेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा।

No comments