पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व ग्रामप्रधान राजेश यादव की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव एवं दीपक यादव के बीच पूर्व में कोटेदारी के विवाद को लेकर झगड़ा व मारपीट हुआ था। जिसके सम्बन्ध में मृतक पूर्व प्रधान राजेश यादव द्वारा स्थानीय थाने पर दीपक यादव पुत्र दयाराम यादव, ज्ञानशंकर यादव पुत्र चन्द्रधारी यादव, अवधेश पुत्र वंशराज व रोहित पुत्र धर्मराज समस्त निवासीगण ग्राम अल्लीपुर थाना रानी की सराय के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कराया गया था। जिसमे बाद विवेचना आरोप पत्र 08 मई 20 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। तदोपरान्त दीपक यादव पुत्र दयाराम यादव द्वारा इसी कोटेदारी के विवाद को लेकर स्थानीय थाने पर राजेश कुमार यादव पुत्र दयाशंकर यादव, राकेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव, अरूण पुत्र अम्बिका प्रसाद व अमरजीत उर्फ टूबली पुत्र पनवासी के विरूद्ध एफआईआर पंजीकृत कराया गया था जिसमे बाद विवेचना आरोप पत्र 08 मई 20 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। साथ ही साथ उपरोक्त मुकदमा में मृतक राजेश कुमार यादव द्वारा सीताराम प्रजापति व गब्बर उर्फ रितीक प्रजापति का जमीन भ्रमित करके रजिस्ट्री करा लिये जाने के कारण दोनों पक्षों मे रंजीश व्याप्त था। जिसके कारण उक्त अभियुक्तगणों द्वारा हत्या जैसी संगीन अपराध कारित किया गया है।
रानी की सराय थाने की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में पूर्व प्रधान राजेश कुमार यादव की हत्या में शामिल चार अभियुक्तगण रोहित यादव पुत्र वंशराज यादव, सीताराम प्रजापति पुत्र स्व0 दिलीप प्रजापति, अवधेश पुत्र वंशराज यादव व गब्बर उर्फ रितीक उर्फ शुभम प्रजापति पुत्र संतोष उर्फ सतीराम प्रजापति को मुखबिर की सूचना पर चेकपोस्ट तिराहा से आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दीपक यादव पुत्र दयाराम यादव, प्रदीप यादव पुत्र दयाराम यादव, ज्ञानशंकर यादव पुत्र चन्द्रधारी यादव, दयाराम यादव पुत्र चन्द्रधारी यादव व संजय यादव पुत्र गुलाबचन्द्र यादव समस्त निवासीगण ग्राम अल्लीपुर थाना रानी की सराय व पांच अन्य व्यक्ति फरार हैं। घटनास्थल के मौके से फोरेन्सिक टीम द्वारा 8 खोखा कारतूस, 3 पिलेट, खून अलूदा कपड़ा का टुकड़ा, शराब शीसी म्पीरीयर ब्लू बरामद किया गया है।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व में कोटेदारी के विवाद को लेकर दीपक यादव, कोटेदार ज्ञानशंकर यादव पुत्र चन्द्रधारी यादव, संजय यादव एवं राजेश यादव पूर्व ग्राम प्रधान के बीच झगड़ा व मारपीट हुआ था। हम लोगों में पूर्व में भी मुकदमे बाजी हुई थी। इसी बात की रंजीश थी। हम लोग इस तलाश में थे कि राजेश यादव के मिलने पर सबक सिखायेंगे। पूर्व नियोजित प्लान के तहत हम लोगों को सूचना मिली की राजेश यादव, सीताराम यादव के घर पर आया है। जिसपर हम सभी लोग मिलकर सीताराम के घर जाकर 28 नवम्बर 20 को राजेश कुमार यादव पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दिया।

No comments